Sukanya Samriddhi Yojana 2025: हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के यदि आपके घर में नन्ही सी बिटिया ने जन्म लिया है तो अब आपको उसके भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब केंद्र सरकार के द्वारा बेटियों की भविष्य में शादी और पढ़ाई में होने वाले खर्चों की पूर्ति आप सुकन्या समृद्धि योजना से कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत माता-पिता को अपनी बिटिया के 10 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले उसका सेविंग अकाउंट खुलवा लेना होता है। उसके बाद आप अपनी बेटी का आवेदन सुकन्या समृद्धि योजना में कर सकते हैं। यदि आपको सुकन्या समृद्धि योजना 2025 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस Sukanya Samriddhi Yojana 2025 आर्टिकल से जानकारी लेने के बाद इसमें अपनी बेटी का आवेदन कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana 2025
सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में बेटी के जन्म को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत भारत सरकार के द्वारा देश की बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ शादी करने के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत माता-पिता अपनी बेटी सुकन्या का खाता खोल सकते हैं, जिसमें प्रतिवर्ष उन्हें कम से कम 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का निवेश करना होता है। जिस पर सरकार के द्वारा जमा की गई राशि पर 7.6% वार्षिक ब्याज दर से वापस पैसा दिया जाता है।
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 Highlights
योजना का नाम | Sukanya Samriddhi Yojana 2025 |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2020 |
योजना को शुरू किया | केंद्र सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना |
योजना से लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियां |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएं
सुकन्या समृद्धि योजना 2025 के लाभ और प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गई है-
- यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000 की राशि वार्षिक रूप से जमा करते हैं, तो आपको मेच्योरिटी पर 21 वर्ष के बाद मिलने वाली कुल राशि 5 लाख 9212 होगी।
- अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में वार्षिक रूप से ₹2000 की राशि जमा करते हैं, तो आपको 21 वर्ष के बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि 10018425 होगी।
- यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में वार्षिक रूप से ₹5000 की राशि जमा करते हैं, तो बच्चों की आयु 21 वर्ष पूरी होने के बाद मैच्योरिटी पर आपको कुल 25 लाख 40062 रुपए मिल जाएंगे।
- इसी तरह से यदि आप इस योजना में हर महीने ₹10000 की राशि जमा करते हैं तो 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आपको मैच्योरिटी पर कुल 51 लाख 3707 रुपए मिल जाएंगे।
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 की पात्रता
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास नीचे दी गई सभी योग्यताएं होनी चाहिए-
- आवेदन करने वाली बेटी भारतीय मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बेटी की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक परिवार में केवल दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
- इस योजना के तहत एक कन्या केवल एक ही सुकन्या खाता खुला सकती है।
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में अपनी कन्या का खाता खोलने के लिए माता-पिता के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए-
- बालिका का आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो
- माता-पिता का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 में खाता खुलवाने के लिए बैंकों की सूची
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेश करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए बैंकों में कर सकते हैं-
- भारतीय स्टेट बैंक
- बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा
- इलाहाबाद बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- आंध्र बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
- विजया बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
- यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
- स्टेट बैंक ऑफ़ पटियाला
- स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर
- आइसीआइसीआइ बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
Free Tablet Yojana 2025 Apply Online: फ्री टेबलेट योजना छात्रों को मिलेगा मुफ्त, यहां से करे आवेदन
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 Account कैसे खोले
सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में अपनी कन्या का खाता खोलने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का फॉलो करना है-
- सबसे पहले कन्या के अभिभावक को नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में चले जाना है।
- वहां जाने के बाद सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- उसके बाद आपको सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक तरीके से भर देना है।
- फिर आपको इस आवेदन फार्म में अपनी जमा राशि के विवरण को भी भर देना है।
- सभी जानकारी को पूरी भरने के बाद आपको सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन फार्म को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना।
- इस तरह से आप अपनी कन्या का खाता सुकन्या समृद्धि योजना 2025 में खोल सकते हैं।