maiya Samman Yojana status Check: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं एवं बेटियों को सरकार द्वारा हर साल ₹30000 की सहायता दी जाएगी। मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹2500 की किस्त मिलेगी।
सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता राशि की सहायता से महिलाएं और बेटियां अपनी आवश्यकताओं को बिना दूसरों पर निर्भर हुए पूरा कर सकती हैं। राज्य की महिलाएं और बेटियां जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, उन्हें आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद यदि आपका आवेदन मंजूर होता है तो ही आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। आवेदन की मंजूरी मिलने पर सरकार इसकी लिस्ट जारी करेगी।
यदि आपकी नाम सूची में है, तो आपको इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की किस्त जरूर मिलेगी। यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है, तो आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें। इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए लेख के अंत तक बने रहें।
maiya Samman Yojana status Check Table
आर्टिकल का नाम | mmmsy.jharkhand.gov.in |
योजना | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं और बेटिया |
लाभ | हर महीने ₹2500 मिलेंगे |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click |
maiya Samman Yojana status Check क्या है
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2024 में शुरू किया था। झारखंड सरकार ने इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने ₹1000 देने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भारतीय महिलाओं को अब तक तीन किश्तों का धन प्राप्त हो चुका है।
झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं को इसके लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। पहले, सरकार इस योजना में महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता देती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹2500 प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य झारखंड की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है।
maiya Samman Yojana status Check उद्देश्य
मंईयां सम्मान योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे राज्य की गरीब महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है ताकि वे हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपने दैनिक जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें और आर्थिक चुनौतियों का सामना न करना पड़े।
maiya Samman Yojana status Check लाभ
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं और बेटियों को प्रति माह ₹2500, अर्थात प्रति वर्ष ₹30000 मिलेंगे।
- योजना का फायदा झारखंड राज्य की हर गरीब परिवार की महिला और बेटी आवेदन करके उठा सकती है।
- मंईयां सम्मान योजना से प्राप्त लाभ के जरिए महिलाएं और बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
- सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली राशि DBT के जरिए महिलाओं और बेटियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
maiya Samman Yojana status Check पात्रता
- मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड राज्य की स्थानीय महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
- वे महिलाएं जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम है, इस योजना का फायदा उठा सकेंगी।
- लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रणाली चालू रहनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर, बेघर, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।
- यह लाभ उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं है।
Mahila Samman yojana 2025: महिला सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रू,आवेदन शुरू
maiya Samman Yojana status Check कैसे करे
मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस जांचने के लिए सबसे पहले आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन आप आस-पास के CSC केंद्र या पंचायत कार्यालय के जरिए कर सकती हैं। अगर आपने आवेदन कर दिया है, तो आप नीचे दी गई जानकारी के अनुसार अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
- मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको मुख्य पृष्ठ पर लॉगिन करने का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना आवश्यक है।
- इसके बाद आपको अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद Status Check का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही सबसे पहले आपको अपना लाभार्थी क्रमांक/मोबाइल नंबर/आधार नंबर भरना होगा।
- इसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन करना होगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद इस योजना का स्टेटस आपके सामने स्पष्ट रूप से आ जाएगा जिसे आप देख सकती हैं।
- अगर आपका आवेदन यहां मंजूर हो गया है, तो आप हर महीने बिना किसी दिक्कत के इस योजना से ₹2500 की मदद राशि प्राप्त करेंगे।