Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को सुख सुविधा देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमें से मईया सम्मान योजना भी एक है। इस योजना का झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया है।
यदि आपने भी इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है और देखना चाहते हैं कि आपको इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि मिलेगी या नहीं तो आप Maiya Samman Yojana Status Check कर सकते हैं। जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल में संपूर्ण जानकारी दी गई है।
Maiya Samman Yojana Status Check
मईया सम्मान योजना का स्टेटस केवल वही महिला चेक कर सकती है जिन्होंने इसके लिए अपना ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसी महिलाएं अपने पंजीकरण की सहायता से उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती है।
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1000 का आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इस तरह से 1 साल में ₹12000 का आर्थिक सहयोग महिलाओं को दिया जाता है। जिससे महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर और सशक्त समझ सके। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
Maiya Samman Yojana Status Check Highlights
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Status Check |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2024 |
योजना को शुरू किया | झारखंड राज्य सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद देना |
योजना से लाभार्थी | राज्य के गरीब, निराश्रित, विधवा महिलाएं |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
मईया सम्मान योजना के लाभ और विशेषताएं
मईया सम्मान योजना के प्रमुख लाभ और उसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे चर्चा की गई है-
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 का आर्थिक सहयोग सरकार के द्वारा दिया जाता है।
- इस योजना में महिलाओं के खाते में 1 साल में कुल मिलाकर ₹12000 की आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा डाली जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक मदद महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना से राज्य की महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर और सशक्त समझेंगे और अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति स्वयं कर सकेंगे।
- झारखंड सरकार की इस योजना के अंतर्गत राज्यों के विधवा और निराश्रित महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
Maiya Samman Yojana Status Check की पात्रता
मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास नीचे दिखे पात्रता होनी चाहिए-
- आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की नागरिक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला, निराश्रित, विधवा या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने चाहिए।
Maiya Samman Yojana Status Check Important Documents
मईया सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है, केवल आपको अपने आधार कार्ड और पंजीकरण संख्या से ही स्टेटस चेक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करना होता है।
Maiya Samman Yojana Status Check
झारखंड राज्य सरकार की मईया सम्मान योजना के अंतर्गत यदि अपने आवेदन किया है, तो उसका स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दिए गए लॉगिन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन हो जाना है।
- जब आप वेबसाइट में लॉगिन हो जाते हैं तो आपके सामने आपकी सामान्य जानकारी खुलकर आ जाती है।
- उसके बाद आपको डैशबोर्ड में Check Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसमें आपको अपना आधार नंबर डालकर आने वाले ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- उसके बाद आपके सामने Maiya Samman Yojana का स्टेटस खुलकर आ जाता है।
- यदि आपको इस योजना का लाभ मिलने वाला है तो आपके स्टेटस में Accept लिखकर आता है।
- लेकिन यदि आपके आवेदन फार्म में कुछ गलती हुई है तो स्टेटस में Rejected लिखकर आ जाता है।
- यदि आपके आवेदन फार्म का स्टेटस रिजेक्ट लिखा हुआ आता है, तो आपको अपने नजदीकी ब्लॉक में जाकर इसके बारे में ब्लॉक में बात करके समस्या का समाधान ले लेना है।
- इस तरह से ऊपर दिए गए चरणों का अनुपालन करते हुए आप अपना Maiya Samman Yojana Status Check कर सकते हैं।