Maiya samman Yojana 2025 झारखंड राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसका आवेदन 03 अगस्त से स्वीकार किया जा रहा है।
यह जानकारी दें कि झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹2500, यानी वर्ष के अंत में ₹30000 की सहायता दी जाएगी। यह योजना उन महिलाओं और बेटियों के लिए है जो इसके सभी मानदंडों को पूरा करती हैं। यदि आप Maiya Samman Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप आंगनबाड़ी केंद्र से फॉर्म लेकर नजदीकी शिविर में जमा कर सकती हैं।
झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य की उन महिलाओं को जो इस योजना के लिए आवेदन कर चुकी हैं, अपना नाम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट 2025 में देखना होगा। इस सूची में जिन महिलाओं के नाम होंगे, उन्हें ही मईयां सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। झारखंड राज्य के सभी जिलों के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जिलेवार लाभार्थी सूची भी जारी की गई है। अपना नाम चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
Maiya samman Yojana 2025
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Payment Failure List |
योजना | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
शुरू किसने किया | सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Helpline Number | 1800-890-0215 |
Maiya samman Yojana 2025 उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा पेश की गई मंईयां सम्मान योजना लिस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देना है। ताकि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके, साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल सके। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट के तहत राज्य की 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जो सालाना 12000 रूपये बनती है।
यह आर्थिक सहायता राशि हर महीने की 15 तारीख़ तक सरकार लाभार्थी महिलाओं के एकल लिंक्ड बैंक खाता में डीबीटी के जरिए प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदन देने वाली महिलाओं का नाम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जिला वार लाभार्थी सूची में होना आवश्यक है। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकेगीं।
Maiya samman Yojana 2025 विशेषताएं
- मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी।
- इस योजना के जरिए राज्य की गरीब महिलाओं को फायदा पहुंचाया जाएगा।
- इससे राज्य की सभी महिलाएं सक्षम और आत्मनिर्भर हो सकेंगी।
- इस योजना से लाभ उठाने वाली महिलाओं को किसी भी व्यक्ति पर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके साथ ही महिलाएं वित्तीय सहायता के जरिए परिवार का समर्थन कर सकेंगी।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने खाते में 1000 रूपए मिलेंगे।
- इसके जरिये राज्य की करीब 40 से 45 लाख महिलाएं लाभान्वित हो पाएंगी।
- इस योजना के फायदों से महिलाओं को समाज में इज्जत के नजरिए से देखा जाएगा।
- महिलाएं भी परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान कर सकेंगी।
- इस योजना की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
Abua Awas Yojana 2025 अबुआ आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट देखे अपना नाम
Maiya samman Yojana 2025 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- आवेदन क्रमांक
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या।
Maiya samman Yojana 2025 आवेदन कैसे करे
- मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना आवश्यक है।
- इस वेबसाइट से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
- इसके बाद आवेदनकर्ता महिला को आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- इसके साथ ही आवेदन फॉर्म से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना आवश्यक है।
- हालांकि यह याद रखें कि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पूरी तरह से सटीक होनी चाहिए। क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन पत्र को रद्द किया जा सकता है।
- इस योजना से जुड़े आवेदन पत्र को आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करें।
- इसी के साथ यह जानकारी भी दी जाती है कि इस योजना से जुड़े फॉर्म को जमा करने हेतु ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आवेदन फॉर्म प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
- इसके बाद अधिकारियों द्वारा लाभार्थी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
- इस सूची के आधार पर ही महिलाओं को योजना का फायदा मिलना प्रारंभ होगा।
- इसी के साथ लाभान्वित महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सूची में अपना नाम देख भी सकती हैं।