Lic Bima Sakhi Yojana 2025:केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम बीमा सखी योजना है। इस योजना के तहत, भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए तीन वर्षों तक मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और अगले तीन वर्षों तक उन्हें ₹7000 प्रति माह का वजीफा भी दिया जाएगा।
बीमा सखी योजना (बीमा सखी योजना) के लिए 10वीं पास महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले वर्ष ₹7000, दूसरे वर्ष ₹6000 और तीसरे वर्ष ₹5000 प्रतिमाह वजीफा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा LIC द्वारा प्रदान किए गए बीमा पर कमीशन भी दिया जाएगा।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं योग्य महिलाएं अब घर से ही सरलता से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सभी विवरण नीचे विस्तार से प्रस्तुत किए गए हैं। साथ ही, LIC Bima Sakhi Yojana Online Form के महत्वपूर्ण लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Lic Bima Sakhi Yojana 2025
योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना (Lic Bima Sakhi Yojana 2025) |
कब और किसके द्वारा शुरू की गई | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9 दिसंबर 2024 को |
बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे | 9 दिसंबर 2024 को |
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? | जल्द ही जारी की जाएगी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://licnewdelhi.com/bima-sakhi.php |
Lic Bima Sakhi Yojana 2025 क्या है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हरियाणा के पानीपत से आरंभ की गई योजना का नाम है बीमा सखी योजना, जिसके अंतर्गत महिलाओं को एलआइसी बीमा से संबंधित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इस योजना में आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद, उन्हें एलआइसी एजेंट बनाया जाएगा। इस योजना से जुड़ने पर सभी महिलाएं लोगों का बीमा कर सकेंगी। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
Lic Bima Sakhi Yojana 2025 उद्देश्य
एलआईसी बीमा सखी योजना या महिला केयर एजेंट योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना भारत के जीवन बीमा निगम LIC द्वारा चलायी जा रही है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त करना और नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, इसके अंतर्गत महिलाएं ₹7000 प्रतिमास और साथ में कमीशन हासिल कर सकती हैं।
Lic Bima Sakhi Yojana 2025 लाभ
- यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है, जिनका न्यूनतम योग्यता 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देना.
- बीमा और वित्तीय सेवाओं में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना.
- महिलाओं की वित्तीय समझ को विकसित करना।
- हमारे देश की सभी महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
- इस योजना के लिए 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले वर्ष: ₹7,000, दूसरे वर्ष: ₹6,000 और तीसरे वर्ष: ₹5,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी और अगर बीमा बढ़ाया जाता है तो कमीशन भी मिलेगा।
- इस योजना के तहत प्रशिक्षण के समय महिलाओं को ₹2 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता और कमीशन का फायदा प्राप्त होगा.
- इस योजना के अंतर्गत पहले वर्ष में 48,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
- पहली बार में 35,000 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.
- प्रशिक्षण के दौरान बीमा और वित्तीय सेवाओं से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे महिलाएं प्रभावी रूप से पॉलिसी बेच सकेंगी, जिसके लिए उन्हें उनके काम के अनुसार सैलरी और कमीशन दोनों दिया जाएगा।
Lic Bima Sakhi Yojana 2025 Age Limit
बीमा सखी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके अलावा, योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। यह बीमा सखी योजना महिला करियर एजेंट LIC के माध्यम से आरंभ की जा रही है।
How To Apply Lic Bima Sakhi Yojana 2025 @licnewdelhi.com/bima-sakhi.php
- आवेदन हेतु सबसे पहले आपको एलआईसी बीमा सखी की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- अब आपको इस पृष्ठ पर नीचे Click Here for Bhima Sakhi का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- हम आपके सामने LIC BIMA SAKHI SCHEME के लिए LEAD APPLICATION का फॉर्म खुला हुआ दिखाई देगा।
- इसमें मांगी गई जानकारी जैसे कि नाम, जेंडर, जन्मतिथि, नम्बर, पता आदि। भरने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पृष्ठ फिर से खुल जाएगा, यहां आप अपने राज्य और जिले का चयन करें।
- इसके बाद आपको लीड फॉर्म सबमिट करने के लिए क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको आवेदन पत्र की रसीद दिखाई देगी।
- अंत में आप अपना आवेदन पत्र प्रिंट करके सुरक्षित कर लें।